फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pachhua hava ke prakop se ludhaka paara,sardee ne chhudaee kampakampee

पछुआ हवा के प्रकोप से लुढ़का पारा,सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 19 Dec 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
pachhua hava ke prakop se ludhaka paara,sardee ne chhudaee kampakampee
बलिया। ठंड ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात इस सीजन की अभी तक की सबसे ठंडी रात रही, जिसमें न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। नतीजा यह रहा कि रविवार को सुबह ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। रविवार सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में सड़क यातायात बाधित रहा। दिसंबर माह चल रहा है। जिले में 15 दिसंबर से 15 जनवरी का समय सबसे अधिक ठंड का माना जाता है। ऐसे में इस बार भी 15 दिसंबर यानी बुधवार से ठंड ने असर दिखाया। हालांकि पारा शुक्रवार से लुढ़कना शुरु हुआ और शाम से ही ठंड बढ़ने लगी थी। खासकर सड़कों पर रहने वालों पर शुक्रवार की रात मुश्किल गुजरी थी। सर्दी के साथ अब कोहरा भी असर दिखाने लगा है। रविवार सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। दिन में भी सूरज के ताप में भी कमी का अहसास रहा और पछुआ हवा का बढ़ता प्रकोप हाड़ कंपाने वाला रहा। ऐसे में दिन में भी ठिठुरन बरकरार रही। लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका प्रत्येक वर्ष स्थायी रैन बसेरों के साथ ही अस्थायी रैन बसेरे भी बनाते हैं। इसके अलावा शहर में प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की जाती है। मगर इस बार कुछ नगर पालिका अभी तक ठोस व्यवस्था नहीं कर सकी है। मिड्ढी में एक स्थायी रैन बसेरे पहले से संचालित हैं। अस्थायी के लिए चित्तू पांडेय चौराहा और रोडवेज स्टेशन परिसर में अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। जबकि शहर में कहीं अलावा जलाने की व्यवस्था अभी शुरू नहीं हुई है। अलाव पूरी तरह चालू हो जाएं तो लोगों को राहत के साथ साथ ठंड से निजात भी मिलेगी। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा चिह्नित स्थानों पर रैन बसेरे पहले से संचालित हैं। नपा के कर्मचारी रात में सड़कों पर सोने वालों को उठाकर रैन बसेरे में जाने को कहते हैं। जल्द ही शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed