फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Oxygen plant started in Seer too

सीयर में भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू

Mon, 20 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started in Seer too
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में नवनिर्मित 300 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट का उद्घाटन सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक धनंजय कनौजिया ने सोमवार को किया। इसके चालू हो जाने से अस्पताल के 30 बेड पर निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद सांसद ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन-ब-दिन और बेहतर कर रही है। आज प्रदेश का हर जनपद ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन गया है। विधायक ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर भी 30 बेड की और व्यवस्था की जा रही है। यहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हर बेड पर होगी। सांसद और विधायक ने अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिंग कराने तथा नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता में परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए बड़ी एलइडी लाइट लगवाने की बात कही। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ डॉ. एसके तिवारी, ऑक्सीजन के नोडल डॉ. केशव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तनवीर, वेंटिलेटर एक्सपर्ट सरोज कुमार सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed