फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Orders for cases not being registered on Khatauni

Ballia News: खतौनी पर नहीं दर्ज हो रहे मुकदमों के आदेश

Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Orders for cases not being registered on Khatauni
बैरिया। कंप्यूटर से खतौनी दर्ज नहीं होने से किसान परेशान हैं। मौजूदा समय में बताया जा रहा है कि साइट ठीक करने का काम हो रहा है। इस मामले में सैकड़ों किसानों की शिकायत है की आदेश में मेरा नाम है, लेकिन मूल पर नहीं है। इसकी वजह से किसान रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना आदि योजनाओं से वंचित रह जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायाब तहसीलदार न्यायालय से महीनों पूर्व मुकदमों का निस्तारण कर आदेश कर दिया गया है। परवाना जारी हो गया। यहां तक की परवाना के अनुसार मालिकान पर आदेश दर्ज हो गया है, लेकिन खतौनी पर कंप्यूटर से दर्ज नहीं हो पा रहा है। किसान खतौनी पर दर्ज कराने के लिए छह-छह माह से तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। तहसीलदार रजिस्ट्रार कानूनगो के दफ्तर भेज रहे हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो कंप्यूटर रूम में भेज रहे हैं। कंप्यूटर रूम में बैठे निजी कर्मचारी किसानों को महीनों दौड़ा रहे हैं। रोज एक नया बहाना साइट नहीं चल रही है। तहसीलदार मनोज कुमार राय ने बताया कि जल्द सभी आदेश खतौनी पर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed