फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Open gyms installed in seven gram panchayats became showpieces

Ballia News: सात ग्राम पंचायतों में लगे ओपन जिम शोपीस बने

Tue, 02 Sep 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Open gyms installed in seven gram panchayats became showpieces
शोपीस बना इंदासों गांव में लगा ओपेन जिम।संवाद
इंदरपुर। खेलो इंडिया के तहत नगरा ब्लाक के सात ग्राम पंचायतों में लगे ओपन जिम शोपीस बन कर रह गए हैं। ओपन जिम लगाने के पीछे शासन की मंशा ग्रामीणों को स्वस्थ बनाना था। प्रत्येक ओपन जिम की लागत 4.60 लाख से 5 लाख तक आई थी। ओपन जिम सोनापाली, नरही, इंदासो, देवरिया, देवढिया, खरुआंव, निकासी ग्राम पंचायतों में लगाए गए हैं। इंदासो के ओपन जिम के अंदर घास उग आई है।
विज्ञापन

अब उपकरण भी टूट कर नष्ट हो रहे हैं। देखरेख के अभाव में ओपन जिम के उपकरण नष्ट हो रहे हैं। जिम स्थल पर इंटरलाॅकिंग का कार्य भी नहीं हुआ है। यहीं स्थिति सोनापाली में लगे ओपन जिम की है। कभी कभी प्राथमिक स्कूल के बच्चे इसका लाभ लेते हैं। देवरिया में लगे ओपन जिम की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। इसकी भी कोई उपयोगिता नहीं है। पहले यह जिम गांव में लगा था। विवाद होने के बाद इसे वहां से हटा कर गौरीटार के प्राथमिक विद्यालय पर लगाया गया है। देवढिया का ओपेन जिम पहले दूसरी जगह लगाया गया था। बाद में हटा कर अन्य स्थान पर लगाया गया। इसके भी उपकरण टूट रहे हैं। नरही के ओपन जिम का भी कोई सदुपयोग नहीं है। कभी कभार बच्चे जाकर वहां पर खेलते हैं। यही स्थिति खरुआंव में लगे ओपन जिम की है। निकासी के प्राथमिक विद्यालय में लगे ओपन जिम का लाभ स्कूल के बच्चे ले रहे हैं। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि ओपन जिम की देखभाल व उसके उपकरणों की मरम्मत के लिए प्रधान व सचिव को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed