फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Open account 100 quintals of paddy purchased

खुला खाता 100 क्विंटल धान की हुई खरीद

Thu, 11 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Open account 100 quintals of paddy purchased
बलिया। खरीद शुरू होने के 10 दिन बाद जनपद में धान खरीद का खाता खुल गया है। जनपद के दो केंद्रों पर लगभग 100 क्विंटल धान की खरीद की गई है। एक-दो दिन में धान की आवक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। धान खरीद के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 80 कर दी गई है। इस वर्ष कुल 124400 मी. टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

सरकार ने किसानों को उपज का माकूल मूल्य उपलब्ध कराने के लिए धान क्रय केंद्र स्थापित कराया है। जिले में अब तक कुल 80 क्रय केंद्र संचालित हो चुके हैं। धान बेचने के लिए किसानों की ओर से पंजीकरण कराने के बाद सत्यापन कराया जा रहा है, लेकिन केंद्रों पर अभी धान की आवक न के बराबर है। यही कारण है कि खरीद शुरू होने बाद बृहस्पतिवार को धान खरीद का खाता खुला। मार्केटिंग के बांसडीह क्रय केंद्र पर 76 क्विंटल और दुबहर क्रय केंद्र पर 27.60 क्विंटल धान की खरीद हुई है। चिलकहर केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। सुबह छह बजे करीब 100 किसान इकट्ठा हो गए थे। एसएमआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक 350 किसानों का मोबाइल नंबर लेकर टोकन दिया गया। सोमवार से धान क्रय केंद्र पर नंबर के अनुसार किसानों को बुलाया जाएगा और धान की खरीद की जाएगी। वहीं, अधिकतर क्रय केंद्र पर किसान धान देना तो चाहते हैं लेकिन खरीद नहीं हो रही है। डिप्टी आरएमओ अविनाश सागरवाल ने बताया कि केंद्र पर अब धान की आवक शुरू हुई है। एक-दो दिन में धान की आवक बढ़ने लगेगी। खेतों में नमी होने से किसानों का धान अभी खेतों में हैं। खरीद की सभी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed