फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only diabetes, physical exertion will provide relief from diabetes

रैली निकाल मधुमेह के प्रति लोगों को किया जागरूक

Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Only diabetes, physical exertion will provide relief from diabetes
रसड़ा में मधुमेह दिवस पर रैली निकालकर जागरुक करते एनसीसी कैडेट व अधिकारी। - फोटो : BALLIA
रसड़ा। विश्व मधुमेह दिवस पर एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं एनसीसी कैडेटों ने नगर में रैली निकाल कर मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक किया। 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत अरोरा के नेतृत्व में मथुरा महाविद्यालय कॉलेज एवं अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी के कैडेटों ने ग्लोबल डायबिटीज वाक के तहत रैली निकाली। इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला लिमिटेड रहा।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न पोस्टर और बैनर लेकर नगर के प्रत्येक गली एवं चौराहों पर लोगों को मधुमेह के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत अरोड़ा ने लोगों से स्वस्थ रहकर समाज एवं देश को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। लोगों को खान पान दुरुस्त रख कर व्यायाम कर मधुमेह से बचने का आह्वान किया। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप, विनोद कुमार, रतन सहित 200 एनसीसी कैंडिडेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीनाथ परिसर से एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया के सदस्यों एवं एनसीसी कैंडेटों को श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा स्वयं करके ही मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। नगर भ्रमण के दौरान एकल विद्यालय फाउंडेशन आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया। रैली अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में पहुंची। वहां गोष्ठी आयोजित की गयी। बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र राम ने मधुमेह के लक्षण एवं बचाव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय से रोगों को पहचान कर रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मधुमेह विश्व की सातवीं ऐसी बीमारी है जिससे सबसे ज्यादा लोग मरते हैं। कहा कि संतुलित भोजन, चीनी की मात्रा कम, वसायुक्त भोजन, हरी सब्जी चावल की मात्रा कम कर इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके साथ ही इसके मरीजों के लिए मार्निंग वॉक रामबाड़ इलाज है। गोष्ठी में प्रमोद कुमार मौर्य, राजन मौर्य, बनवारी कुशवाहा, रामचंदर, रेखा, राजेश, आदि शामिल रहे। अध्यक्षता प्राचार्य रामायण सिंह एवं संचालन राज कुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह के प्रति किया जागरूक : बलिया। विश्व मधुमेह दिवस पर 93 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमांडिंग ऑफिसर करनाल डीएम मात्रिक के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने मधुमेह रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसमें नगर के सतीश चंद्र कॉलेज और राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज के 210 कैडेटों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जागरूकता रैली को कर्नल डीएम मात्रिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कुंवर सिंह चौराहा पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कर्नल मात्रिक ने कहा कि मधुमेह हमारे शरीर के अंगों को खराब कर देता है। यदि हम अपने दिनचर्या में बदलाव एवं सुधार कर देते हैं तो हम इस भयानक बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। इसके लिए हमें नियमित व्यायाम, योगा, मॉर्निंग वॉक करने के साथ ही संयमित भोजन करना चाहिए। इस मौके पर मेजर अरविंद नेत्रा पांडेय, सूबेदार मेजर एवं समस्त पीआई स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed