फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   only adhar linked mobile numbers will help in registration.

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से ही होगा धान बिक्री का पंजीकरण

Tue, 24 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
only adhar linked mobile numbers will help in registration.
बलिया। सरकारी केंद्रों पर होने वाली धान खरीद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए जनसेवा केंद्र और साइबर कैफे की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

धान की फसल आने में अभी काफी समय है। जिले में दीपावली पर्व के नजदीक फसल तैयार होकर बाजार में आ सकेगी, लेकिन धान की खरीद के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। किसान को फसल का उचित मूल्य देने के लिए सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपये की वृद्धि की है। पिछले साल धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये था। अब किसान को 1940 रुपये की दर से भुगतान मिलेगा। इसी के साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पंजीकरण कराने के लिए किसान को अपनी खतौनी, आधार, बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी। इसी के साथ ही मोबाइल नंबर भी फीड होगा, लेकिन मोबाइल का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed