फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One person died and second injured in jeep pickup vehicle collision in ballia

बलिया में हादसा: जीप-पिकअप की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Sat, 19 Jun 2021 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 10:59 AM IST
सार

बलिया जिले के खेजूरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के पास यह दुर्घटना हुई है। घायल युवक को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
One person died and second injured in jeep pickup vehicle collision in ballia
जीप-पिकअप की टक्कर में एक की मौत।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक गांव के पास शनिवार की सुबह पिकअप और जीप की टक्कर हो गई। जीप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से सवारी भरी जीप बलिया जा रही थी। इस बीच खेजूरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव स्थित पुल के पास सामने से आ रही पिकअप और जीप की टक्कर हो गई। इसमें खेजूरी थाना क्षेत्र के सासना अहलु निवासी शहाबुद्दीन खान(40) पुत्र स्व. मैनुद्दीन खान और प्रयागराज से आ रहे गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर निवासी मनीष कुमार सिंह(30) पुत्र बच्चा सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शहाबुद्दीन खान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीष सिंह को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed