{"_id":"5eb18b6c8ebc3e905018264e","slug":"one-killed-more-than-six-injured-in-dispute-between-two-parties-ballia-news-vns523483711","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के विवाद में एक की मौत, छह से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के विवाद में एक की मौत, छह से अधिक घायल
विज्ञापन
खेजुरी थाना के मासूमपुर गांव में घटना के बाद गांव में तैनात फोर्स।
- फोटो : BALLIA
सिकन्दरपुर। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव में सोमवार की देर शाम हुए विवाद में एक की मौत हो गई। छह लोगों के चोटिल होने के बाद उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने घटनास्थल का दौरा कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गांव में ही कैंप कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मासुमपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया ने सोमवार को बहन के मोबाइल पर सोहेल खान पुत्र सलीम खान के द्वारा लगातार कई दिनों से फोन कर परेशान करने की शिकायत सोहेल के पिता वसीम खान व उनकी पत्नी सायरा से की। जब इसकी जानकारी सोहेल खान को हुई तो वह अपने कुछ साथियों व परिजनों को लेकर अखिलेश चौरसिया के घर पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से हमजा उर्फ फरदीन खान उम्र 16 वर्ष पुत्र निसात, अहमद रजा उम्र 35 वर्ष, वसीम अहमद उम्र 50 वर्ष, राजा मुराद उम्र 32 वर्ष, सोहेल खान उम्र 16 वर्ष पुत्र सलीम खान, गोलू उम्र 15 वर्ष पुत्र वसीम खान, जबकि दूसरे पक्ष से अखिलेश चौरसिया उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी पवन कुमार प्रभारी निरीक्षक खेजूरी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से अहमद रजा व हमजा उर्फ फरदीन खान को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में हमजा उर्फ फरदीन खान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में ऐतिहातन भारी मात्रा में पीएसी व पुलिस के जवान के साथ-साथ आधा दर्जन थानों की फोर्स की तैनाती की गई है खुद क्षेत्राधिकारी पवन कुमार मौके पर कैंप किए हुए हैं।
सोहेल खान गांव की ही लड़की से बात करता था। लड़की के परिजनों ने सोहेल के माता पिता से इसकी शिकायत की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में अखिलेश चौरसिया ने हमजा व मोहम्मद रजा के पेट में चाकू से वार कर दिया। बाद में उपचार के दौरान हमजा की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
देवेंद्रनाथ, एसपी बलिया