फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One killed in car and jeep collision

कार और जीप की टक्कर में एक की मौत

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
One killed in car and jeep collision
जयप्रकाशनगर। बैरिया-मांझी मार्ग स्थित जयप्रभा सेतु पर सोमवार की देर शाम कार और जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कुल चार लोग घायल गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए मांझी पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बैरिया थाने के ठेकहां बिन टोलिया गांव में मांगलकि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से लोग वापस हाजीपुर लौट रहे थे। वहीं, बिहार राज्य के छपरा जनपद के मांझी थाना क्षेत्र के गढ़ बाजार निवासी सीताराम महतो के पुत्र विजय महतो की बारत लेकर जीप बलिया के सहतवार आ रही थी। पुल पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों तरफ के दो-दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। हाजीपुर लौटने वाली कार में सवार दो बच्चे सुधीर कुमार व रणधीर कुमार बाल-बाल बच गए। इलाज के दौरान मांझी गढ़ बाजार निवासी घायल सुगा महतो की छपरा अस्पताल में मौत हो गई है। घायलों में छपरा जनपद के मांझी थाना क्षेत्र के मांझी गढ़ बाजार निवासी मेघनाथ महतो तथा हाजीपुर के लगनदेव महतो और बाली राय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed