{"_id":"fd31241dd5fba1df8004f8689baf3655","slug":"one-killed-in-bus-jeep-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-जीप की टक्कर में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-जीप की टक्कर में एक की मौत, छह घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अगरौली ढाले के पास मंगलवार को जीप और बस की भिड़ंत हो गई। इसमें जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिवार वालों के लिए मुआवजा की मांग को लेकर बलिया-बैरिया मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस ने समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 अंतर्गत बलिया-बैरिया मार्ग पर अगरौली ढाले के पास बैरिया से बलिया आ रही बस तथा जिला मुख्यालय से बैरिया जा रही जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बंधे के किनारे बनाई गई रेलिंग को पार करते हुए जीप खाई में जाकर गिर गई। हादसे में जीप चालक दुबहर निवासी मुरारी (50) के साथ ही जीप में सवार खेजुरी निवासी चित्रलेखा देवी (33) पत्नी संतोष यादव, मांझरी देवी (60) पत्नी सुखदेव यादव, मांती देवी (40) पत्नी विजय यादव, सुगांती देवी (35) पत्नी उमाशंकर और एक 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सभी घायल महिला खेजुरी थाना की बताई जा रही है। घटना स्थल पर ही चालक मुरारी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां किशोरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए एनएच-31 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे हल्दी थाने के एसआई ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।