{"_id":"607058918ebc3e8ca76f7e2d","slug":"one-dead-due-to-corona-in-ballia-ballia-news-vns584125564","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 83 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 83 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक बार कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में नए मरीजों की संख्या 83 है। वहीं एक्टिव केस बढ़कर अब 460 हो गए हैं। शुक्रवार की रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है। अब जिले में मरने वालों की संख्या 114 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को कुल 3524 लोगों की जांच की गई।
ठीक एक साल पहले कोरोना महामारी सामने आई थी और कुछ ही दिनों में संक्रमण तेजी से फैलने लगा और देश में लॉकडाउन तक लगा। कुछ माह तक राहत के बाद अब दूसरे फेज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके चलते लोग सशंकित हो गए हैं। जनपद में अब तक कुल 349467 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। होम क्वारंटीन में 218 लोगों को रखा गया है। फैकल्टी एल-टू बसंतपुर में 34 लोगों को भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूसरे फेज में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि थोड़ी भी लापरवाही ना करें। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, बार-बार हाथ धोएं और नाक और मुंह को ना छूए। मुंह पर घर से निकलते समय मॉस्क अवश्य लगाएं।
जांच 23 मिले पॉजिटिव, लोगों की बढ़ी चिंता
बैरिया। क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया है। जांच में 23 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा और मुरली छपरा के अलावा दो सचल टीम द्वारा की गई जांच में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में बैरिया में एक 35 वर्षीय महिला, सियरहिया में एक 45 वर्षीय पुरुष, तालिबपुर में 35 वर्षीय महिला, चांदपुर में 40 वर्षीय महिला, बलिहार में एक 27 वर्षीय महिला तथा एक 6 वर्षीय बालिका, भगवानपुर में एक 23 वर्षीय महिला तथा 25 वर्षीय पुरुष, टोला फखरूराय में एक 65 वर्षीय पुरुष तथा 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह, दलजीत टोला में एक 25 वर्षीय महिला तथा 22 वर्षीय पुरुष एवं दोकटी में 13 वर्षीय किशोरी एवं 51 वर्षीय पुरुष तथा दलजीत टोला में 30 वर्षीय महिला 42 वर्षीय पुरुष तथा 26 वर्षीय पुरुष के अलावा टोला शिवनराय में कुल 4 लोग एवं सिमरिया में 60 वर्षीय पुरुष तथा मुरली छपरा में 32 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोगों को होम क्वारंटीन करते हुए उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।