{"_id":"68c8771c66981ca17f0cf6eb","slug":"one-accused-arrested-in-liquor-robbery-case-three-bikes-seized-ballia-news-c-190-1-ana1001-148248-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक सीज
विज्ञापन
बैरिया। लालगंज-बैरिया मार्ग पर चांदपुर गांव के सामने शनिवार की रात शराब की पेटी लूटने और पिकअप भी ले जाने के मामले में क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व ने पुलिस टीम ने कार्रवाई की। एक आरोपी सावन छपरा निवासी मनीष वर्मा को गिरफ्तार कर चालान किया।
पांच लाख 23 हजार 482 रुपये की शराब बरामद कर ली। लूट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल को बरामद कर सीज कर दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी रवि भूषण सिंह निवासी मधुबनी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। घटना के पीछे तस्करों के दो गुटों की आपसी रार बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि शराब लूट मामले में 45 पेटी अंग्रेजी शराब, 74 बोतल बियर बरामद की गई।
सीओ ने बताया कि थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टेंगरही ढाला के पास से अभियुक्त मनीष वर्मा को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि शराब लदी पिकअप व अन्य वाहन को पप्पू कुमार के घर के पास बाग में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बाग से शराब लदी पिकअप व घटना में प्रयोग की गई तीन बाइक को कब्जे में ले लिया। संवाद