{"_id":"5ea6cb8b786a6779d80cd1b9","slug":"one-accused-arrested-for-indecent-remarks-on-hindu-goddesses-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश
Mon, 27 Apr 2020 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ गया। इस मामले में बलिया पुलिस ने अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा सभा के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फेसबुक पर एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा मां दुर्गा पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। जिस पर बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के दो और व्यक्तियों द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई। इससे लोगों में काफी रोष था।
विज्ञापन
इस मामले में अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा सभा के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सलमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।