फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Once again the route fixed for e-rickshaw

एक बार फिर ई-रिक्शा के लिए तय हुआ रुट

Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Once again the route fixed for e-rickshaw
बलिया। जाम के झाम से जूझ रहे नगर को राहत दिलाने के लिए शनिवार को पुरानी पहल को एक बार फिर नए लबादे में पेश किया गया। अरसे पहले लागू हुई रुट निर्धारण की प्रक्रिया को टीएसआई विश्वदीप सिंह ने नया कलेवर देते हुए अपनी पीठ थपथपाने की कोशिश की। टीएसआई का दावा है कि शहर में ई-रिक्शा चालकों की अब मनमानी पर विराम लगेगा।
विज्ञापन

अगर यह व्यवस्था ठीक तरीके से धरातल पर लागू हुई होती तो संभव था कि आज नगर वासियों को जाम से नहीं जूझाना पड़ता। बहरहाल ,ट्रैफिक पुलिस ने सभी रूटों के लिए ई-रिक्शा चलाने का निर्धारित किया है। सभी रूटों के हिसाब से नंबर दिया गया है, इससे इतर पाए जाने पर पुलिस ई-रिक्शा को चालान करने के साथ ही सीज भी करेगी। शनिवार को सभी ई-रिक्शों पर रूट नंबर का स्टीकर यातायात निरीक्षक विश्वदीप सिंह ने लगाया। उन्हें नियमानुसार चलने की नसीहत भी दी। यातायात पुलिस ने शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए वन-वे भी लागू किया लेकिन ई-रिक्शा के मनमानी संचालन से जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

नए नियम के अनुसार दौड़ेंगे ई-रिक्शा
नए नियम के अनुसार रूट नंबर एक के ई-रिक्शा बहादुरपुर से ओवर ब्रिज होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएंगे। रूट नंबर दो के ई-रिक्शा माल्देपुर से रेलवे स्टेशन, रूट नंबर तीन तिखमपुर से बक्सर बस स्टैंड तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed