फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the second day also no one enrolled, five pamphlets were sold

दूसरे दिन भी किसी ने नहीं किया नामांकन, पांच पर्चे बिके

Wed, 16 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the second day also no one enrolled, five pamphlets were sold
बलिया। जनपद में एमएलसी चुनाव को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो गया। हालांकि बुधवार को दूसरे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं किया। कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। उधर, दूसरे दिन भी पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक बैरिकेडिंग की गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। लेकिन दूसरे दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। विधान परिषद नामांकन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद रहा। नामांकन स्थल की सुरक्षा के लिए दो क्षेत्राधिकारी, पांच इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर, 60 आरक्षी, 10 महिला आरक्षी तथा डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सादे वेश में निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन अधिकारी व कर्मचारी प्रत्याशियों का इंतजार ही करते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed