फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the instructions of the Energy Minister, the power office will shift in the Tehsil campus

उर्जा मंत्री के निर्देश पर तहसील परिसर में शिफ्ट होगा विद्युत कार्यालय

Tue, 30 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of the Energy Minister, the power office will shift in the Tehsil campus
बैरिया। सब ठीक रहा तो जल्द ही अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ का कार्यालय तहसील परिसर में शिफ्ट होगा। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री ने विद्युत विभाग व औरपजिलाधिकारी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बैरिया तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के पीछे कैंटीन के लिए 42 फुट लंबा व 32 फुट चौड़ा भवन निर्मित है। इसे अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ कार्यालय के लिए सर्वे किया गया है। इस भवन में दीवारें, दरवाजा, आलमारी, बाथरूम का निर्माण किया जाएगा। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब निष्प्रयोज्य कैंटीन में अधिशासी अभियंता कार्यालय का निर्माण कर बहुत जल्द कार्यालय शिफ्ट होना है। 28 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से वीडियो क्रांफेंसिंग की थी। इसमें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने ऊर्जा मंत्री से बैरिया में अधिशासी अभियंता कार्यालय शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, जिसके क्रम में ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया है। वर्तमान में बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ तक नहीं बैठते हैं और जेई भी कभी कभार आते हैं। अब अधिशासी अभियंता का कार्यालय तहसील प्रांगण में होने से लोगों के लिए समस्याओं का समाधान कराना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed