फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Om prakash Rajbhar controversial statement on Dinesh Lal Yadav nirahua called MLC who left SP rejected nut bolt

ओमप्रकाश राजभर के बिगड़े बोल: दिनेश लाल यादव निरहुआ पर की तीखी टिप्पणी, सपा छोड़ने वाले एमएलसी को कहा रिजेक्टेड नट-बोल्ट

Fri, 19 Nov 2021 09:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Nov 2021 09:50 PM IST
सार

बलिया के सहतवार में पत्रकारों से बातचीत में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भोजपुरी अभिनेता व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ पर विवादित बयान दिया। 

विज्ञापन
Om prakash Rajbhar controversial statement on Dinesh Lal Yadav nirahua called MLC who left SP  rejected nut bolt
बलिया में एक कार्यक्रम में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भोजपुरी अभिनेता व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें नचनिया बताया है।

विज्ञापन

बलिया के सहतवार में शुक्रवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने निरहुआ के एक वायरल वीडियो पर कहा कि अभी बीजेपी के साथ रहने वाले एक नेता ने कहा था कि भगवान राम दशरथ के पुत्र ही नहीं हैं। इस पर तो देश में बवाल हो जाना चाहिए। उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए और उससे गठबंधन तोड़ लेना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


निरहुआ ने कसा था अखिलेश यादव पर तंज
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जहां तक निरहुआ का सवाल है, तो वो नचनिया-बजनिया है। बता दें कि निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अखिलेश यादव पर तंज कसा था, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को राम भक्तों पर गोलियां चलवा कर यादवों का सम्मान धूमिल करने व जिन्ना की मानसिकता वाला बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश यहीं नहीं रुके उन्होंने सपा के चार एमएलएसी के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि बीजेपी के पास नेता और कार्यकर्ता नहीं हैं। इस नाते दूसरी पार्टियों के रिजेक्टेड नट-बोल्ट को इकट्ठा कर रहे हैं जिसे ज्यों कसेंगे बोल्ट फेंक देगा।
पढ़ेंः अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार: विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- साधु-संतों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं सपा सुप्रीमो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed