फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officials did survey for laying pipeline

पाइप लाइन बिछाने के लिए अधिकारियों ने किया सर्वे

Tue, 21 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Officials did survey for laying pipeline
रामगढ़। जिला पंचायत सदस्य के आग्रह पर जल निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को गंगापुर और बलिहार गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे किया। बताते चले वर्ष 2007 में काफी आंदोलन के बाद जनपद में पहली आर्सेनिक मुक्त पानी टंकी गंगापुर में बनाई गई। लेकिन मानक के अनुरूप पाइप लाइन ना होने के कारण आज टंकी जर्जर हाल में पहुंच गई है। साथ ही लोगों को इस पेय जल साधन का लाभ नहीं मिला पाया। जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने इस समस्या से जल निगम के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया। एक्सईएन के निर्देश पर जल निगम के सहायक अभियंता एसएन राय और अवर अभियंता रामप्रवेश मंगलवार को गंगापुर और बलिहार गांव पहुंचकर पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे किया। सहायक अभियंता एसएन राय ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए दोनों गांवों में सर्वे किया गया है, सर्वे में पाया गया कि घर घर पेय जल पहुंचाने के लिए करीब पांच किमी लंबी पाइप लाइन बिछानी होगी। सर्वे के दौरान मौके पर कांग्रेस नेता विनोद सिंह, जयप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू, प्रेम प्रकाश मिश्रा, रणजीत मिश्रा, गुप्तेश्वर मिश्रा, शिवजी ठाकुर, छोटक मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed