फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   officerts boost the development

विकास कार्यों को गति दें अधिकारी

Sun, 02 Apr 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sun, 02 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
officerts boost the development
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला।
प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सबसे पहले उपस्थित अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विभागवार अधिकारियों से विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी ली । विभाग में कार्य स्वच्छता एवं ईमानदारी से हो इसके लिये निर्देशित भी किया। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर दिखे।
विज्ञापन


इस पर अधिकारी अधिक से अधिक प्रचार - प्रसार कर आम जनता तक पहुंचाएं । इस बात पर बल दिया कि छ: विभाग थाना, अस्पताल, तहसील, बिजली, सड़क, पानी को सुधार दिया जाय तो अस्सी प्रतिशत जनता की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने सीएमओ सुधीर कुमार तिवारी से अस्पताल सुविधाओं के बारे जानकारी ली । कहा अस्पताल परिसर में एक स्वागत कक्ष बनवाया जाय ताकि  आने वाले मरीज को सुविधा मुहैया हो सके।
विज्ञापन


उपेंद्र तिवारी ने विशेष रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी पर भी हर सुविधा पहुँचाने की कोशिश की जाय। ताकि वहीं समुचित व्यवस्था होने पर जिला मुख्यालय तक मरीजों को न आना पड़े । इस दौरान जिलाधिकारी गोविन्द राजू एन एस ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शासन की मंशानुरूप कार्य कर विकास कार्योँ को गति दें । हर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया । बैठक में विधायक नगर आनंद स्वरूप शुक्ल, सिकन्दरपुर संजय यादव, बिल्थरारोड धनंजय कन्नौजिया सहित एसपी राम प्रताप सिंह, सीडीओ सन्तोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल व सभी जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed