फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   oath ceremony in ballia

प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Fri, 18 Jun 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony in ballia
विशुनपुरा। विकास खंड नगरा के ग्राम पंचायत खनवर में शुक्रवार को ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। सबसे पहले नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अजय शर्मा को सचिव दिनेश सिंह ने शपथ दिलाई, तत्पश्चात कुल 14 सदस्यों शारदा, पीर मुहम्मद, मोहन, कलावती, लालमुनि, भूपेंद्र, दुर्गविजय, निर्भय नारायण, इंद्रावती, अरवजीत, सतीश, चन्द्रमा, कोशिला देवी, प्रेमचन्द को सदस्यों को शपथ दिलाई गई। एक ग्राम पंचायत सदस्य अनुपस्थित रहे।कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद विधायक उमाशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सीएसआईएल के निदेशक रमेश सिंह, रणवीर सिंह सेंगर, नागेन्द्र सिंह, संजय सिंह, संतोष राम, पिंटू यादव, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत विशुनपुरा एवं जेठवार के प्राथमिक विद्यालयों पर ग्राम प्रधान एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। विशुनपुरा में ग्राम विकास अधिकारी सविता देवी ने ग्राम प्रधान चन्द्र किरण सिंह एवं रुखनी, इंदु, अंजू, रबड़ी, पुष्पा, जगरनिया, मोहन, चन्द्रभान, अरविंद, अर्जुन मोहन आदि सदस्यों को शपथ दिलाई।इस मौके पर रोजगार सेवक राजन, रमेश, राम निवास, दीपू सिंह आदि उपस्थित रहे। जेठवार में निर्वाचित प्रधान मोहन प्रसाद एवं सदस्यों को ग्रामविकास अधिकारी सविता देवी ने शपथ दिलाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed