{"_id":"6130f5958ebc3ebead0510d2","slug":"now-the-connection-box-on-the-electric-pole-will-be-locked-ballia-news-vns609343680","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली के खंभे पर लगे कनेक्शन बॉक्स पर लगेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली के खंभे पर लगे कनेक्शन बॉक्स पर लगेगा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की कवायद लगातार जारी है। बिजली चोरी रोकने को लेकर अब विभाग प्रत्येक कनेक्शन बॉक्स पर ताला लगाने की तैयारी में है ताकि बिना कनेक्शन किसी का तार बॉक्स में नहीं जुड़े। अधीक्षण अभियंता ने इस बाबत निर्देश भी जारी किया है।
जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। आए दिन कहीं तार टूटने की घटनाएं होती हैं तो कहीं अन्य समस्याओं के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है। इसके अलावा, बिजली की चोरी भी एक बड़ी समस्या है। विद्युत विभाग के अधिकारियों की माने तो इसे लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि अब गांवों में पूर्व के लगे ओवरहेड वायर के स्थान पर एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल लगाने का काम चल रहा है और कई गांवों में तो यह कार्य पूरा भी हो चुका है। एबीसी केबल से आपूर्ति देने के लिए जगह-जगह पोल पर कनेक्शन बॉक्स भी लगाए जाते हैं और एक बॉक्स से अधिकतम 10 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाते हैं, लेकिन इस व्यवस्था को भी बिजली चोरी करने वाले भेदने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि कनेक्शन बॉक्स खुला रहने के कारण कुछ लोग इसमें छेड़छाड़ भी करते हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित होती है। अब जिन गांवों में एबीसी केबल के कार्य कराए जा रहे हैं, वहां कार्य करा रही कार्यदायी संस्था को नियमित उपभोक्ताओं का कनेक्शन करने के बाद सभी कनेक्शन बॉक्स में ताला लगाने का निर्देश दिया गया है। एक फीडर से संबंधित सभी कनेक्शन बॉक्स के ताले की एक ही चाबी हो ताकि कर्मचारियों को विद्युत समस्या का समाधान करने के लिए परेशानी न उठानी पड़े।
ताला लगने से कनेक्शन बॉक्स में नहीं कर सकेगा कोई छेड़छाड़
बलिया। एबीसी केबल से आपूर्ति के लिए प्रत्येक पोल पर कनेक्शन बॉक्स लगाए तो जाते हैं लेकिन वह खुला रहता है। इसके चलते जहां कुछ लोग मनमाने तरीके से बिजली चोरी करते हैं वहीं खुला होने के कारण असामाजिक तत्व भी उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए इसमें छेड़छाड़ करते हैं। अब ताला लगने पर यह सब करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
कई गांवों में एबीसी केबल लगाने का कार्य चल रहा है। इसका निरीक्षण भी लगातार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को कनेक्शन बॉक्स में ताला लगाने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि एक फीडर से संबंधित सभी कनेक्शन बॉक्स का एक ही चाबी हो। - आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत, बलिया