फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now students will read the lesson of communicable disease control

अब संचारी रोग नियंत्रण का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

Thu, 23 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now students will read the lesson of communicable disease control
बलिया। डेंगू के बढ़ते कहर को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संचारी रोग नियंत्रण का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कवायद शुरू कर दी गई है। डीआईओएस ने प्रत्येक कॉलेज में इसकी मॉनीटरिंग कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन

विद्यालय संचालकों से डेंगू की चपेट में आने वाले विद्यार्थियों की सूचना भी मांगी गई है। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शासन ने जागरूकता का नया कदम उठाया है। शिक्षण कार्य करने के साथ ही शिक्षक विद्यार्थियों को नियमित रूप से संचारी रोग से बचाव के लिए जानकारी देंगे। प्रार्थना सभा में रोज सफाई का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसमें घरों के आसपास जलभराव न होने देने, स्वच्छ पानी पीने बुखार आने पर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने और झोलाछाप से उपचार न कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों को इसके लिए निर्देश दिए हैं। शिक्षक छात्र-छात्राओं को जानकारी देंगे। इसके बाद वह घर जाकर अपने अभिभावकों और पड़ोसियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आने वाले विद्यार्थियों की मांगी रिपोर्ट
शासन के निर्देश के बाद जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से डेंगू की चपेट में आने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी गई है। डीआईओएस ने सभी 607 माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के इंतजाम विद्यालय में करें। पानी की टंकियों की नियमित सफाई कराएं और विद्यालय परिसर में जलभराव न होने देने, अनावश्यक कबाड़ शिक्षक कक्षों के आसपास जमा न करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाए। विद्यार्थियों की मदद से ग्रामीणों को भी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। इसके साथ ही डेंगू पीडि़त विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी गई है। - डॉ. ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed