फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now Samajwadi party will not tolerate Shivpal Yadav in ballia said BJP Lanka will burn

Ballia: अब सपा बर्दाश्त नहीं करेगी, शिवपाल यादव बोले- कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न रुका तो जलेगी भाजपा की लंका

Wed, 18 Jan 2023 09:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 09:30 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव बुधवार को बलिया पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि सभी समाजवादी लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद चल रही है। 

विज्ञापन
Now Samajwadi party will not tolerate Shivpal Yadav in ballia said  BJP Lanka will burn
बलिया में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के राज में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो भाजपा की लंका जलेगी और सपा सड़कों पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि सभी समाजवादी लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद चल रही है। पूर्व मंत्री और विधायक बुधवार को बलिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।    

विज्ञापन


सपा विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न अब सपा बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए समाजवादी विचारधारा के समान दलों और लोगों को जोड़ने  के साथ-साथ संगठन के विस्तार का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर पर कुछ नहीं बोले शिवपाल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करने से बचते हुए शिवपाल ने कहा कि सपा का उद्देश्य भाजपा को हराना है। भारत जोड़ो यात्रा को हमारी शुभकामना है। पूर्व मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर (सुभासपा) के साथ भविष्य के गठबंधन और बसपा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Now Samajwadi party will not tolerate Shivpal Yadav in ballia said  BJP Lanka will burn
बलिया में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि समय आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तेलंगाना दौरे पर भी शिवपाल सीधे-सीधे कुछ कहने से बचते बचते रहे। शिवपाल ने कहा कि भाजपा के राज में थाने से लेकर तहसील तक चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ईडी व सीबीआई से डरने के सवाल को भी टाल गए।

दलित विरोधी है भाजपा सरकार

 मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि यह सरकार पिछड़ा और दलित विरोधी है। ऐसी सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनाने का आह्वान किया।

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में यह सरकार जितने दिन भी रहेगी उतने दिन तक बुनकर, नौजवान, गरीब मजदूर और  किसान परेशान रहेंगे। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से देश प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई इस कदर बढ़ी है कि नौजवान और गरीब तबका आत्महत्या कर रहा है। भाजपा सरकार के कारण आने वाली पीढ़ियों का भी भविष्य अंधकारमय है। कहा कि भाजपा को 2024 लोकसभा में हराना है, तभी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed