{"_id":"5dade6e38ebc3e93dc480e67","slug":"now-give-information-on-emergency-number-112-ballia-news-vns490384411","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात काल की अब 112 नंबर पर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात काल की अब 112 नंबर पर दें सूचना
विज्ञापन
बलिया। आपात काल की सूचना देने के लिए तय हेल्पलाइन नंबर डायल 100 अब बदल जाएगा। 26 अक्तूबर से डायल 100 की जगह डायल 112 सक्रिय हो जाएगा। अब आपात काल में सहायता के लिए 112 नंबर डायल करना होगा। यह आदेश पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को देते हुए नए हेल्पलाइन नंबर का प्रचार प्रसार करने की बात कही है। यह भी कहा है कि जब तक डायल 112 के बारे में लोगों को पूरी तरह जानकारी नहीं हो जाती है तब तक डायल 100 पर मिली सूचना पर भी सुनवाई की जाएगी।
पत्र में उल्लेख किया है कि 112 नंबर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में आपातकालीन हेल्पलाइन के रूप में पूर्व से ही स्थापित है। इसी क्रम में भारत सरकार ने 112 नंबर पूरे देश में पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसे चरणवार प्रत्येक प्रांत में प्रारंभ किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब प्रदेेश में भी अब 100 नंबर को परिवर्तित कर 112 नंबर किया गया है, जो 26 अक्तूबर से प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। अब नागरिक 112 नंबर पर डायल कर आपातकालीन पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 112 नंबर पर डायल कर पुलिस, फायर, एंबुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियां जैसे कि एसडीआरएफ की सेवा प्राप्त की जा सकती है। नागरिकों को 112 नंबर जानने में अभी समय लगेगा। इसलिए 100 नंबर मिलाने पर भी यथावत सुविधा मिलेगी।