{"_id":"618feb8fb8d65a177c225700","slug":"now-co-operative-societies-will-also-issue-rupay-card-ballia-news-vns6223965137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सहकारी समितियां भी जारी करेंगी रुपे कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सहकारी समितियां भी जारी करेंगी रुपे कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बैंकों की तर्ज पर अब सहकारी समितियां भी रूपे कार्ड जारी करेंगी। समिति के सदस्य इसके जरिए एक हेक्टेयर जमीन बंधक रखकर 40 हजार तक का कर्ज ले सकते हैं। जिस पर उन्हें तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। काश्तकार उर्वरक की खरीद के साथ ही बीज, जोताई या सिंचाई के लिए भी पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अभी जिले में सहकारी बैंकों की स्थिति अच्छी न होने का हवाला देते हुए योजना के लागू होने में विलंब जता रहे हैं।
जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम के जिलों में रूपे कार्ड जारी होने लगे हैं। जल्द ही यह व्यवस्था जिले में भी लागू हो जाएगी। ये कार्ड एटीएम सरीखे होंगे। काश्तकार चाहे तो एटीएम बूथ से भी जमा निकासी कर सकते हैं। इससे जहां समितियों की आय बढ़ेगी, वहीं काश्तकारों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। रूपे कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इसके लिए काश्तकार को सिर्फ खतौनी और आधार लाना होगा। समितियों के नियमानुसार, कुछ प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद रूपे कार्ड के जरिए किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर समितियों से लेनदेन कर सकते है।
ब्याज में सरकार देगी अंशदान
बलिया। रूपे कार्ड सिर्फ समिति के पंजीकृत सदस्यों को ही जारी किए जाएंगे। हालांकि इसमें वार्षिक ब्याज करीब सात प्रतिशत के करीब है, लेकिन काश्तकार से सिर्फ तीन प्रतिशत ब्याज ही लिया जाएगा। बाकी का पैसा केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से अंशदान होगा।
विज्ञापन
जिले में सहकारी बैंक की स्थिति काफी दयनीय है। इसलिए इस योजना पर काम करने में फिलहाल कुछ दिक्कतें आ रही हैं। अब सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन हुआ है तो स्थितियों में सुधार की उम्मीद जगी है। जैसे ही बैंक की स्थिति अच्छी होगी रूपे कार्ड जारी करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - जगदीश चंद्रा, महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक, बलिया।