फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Not a single case of inheritance is pending: Commissioner

वरासत का एक भी मामला पेंडिंग नहीं रहे: कमिश्नर

Mon, 22 Feb 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Not a single case of inheritance is pending: Commissioner
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते कमिश्नर विजय विश्वास पंत साथ में जिलाधिकारी अ - फोटो : BALLIA
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19, वरासत अभियान और धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो भी केस मिले, उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देने को कहा। वरासत अभियान में कम ही सही, पर लंबित प्रकरण को निस्तारित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा सुविधाओं के संबन्ध में भी सीएमओ को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड-19 की स्थिति की जानकारी ली तो बताया गया कि फिलहाल दो एक्टिव केस हैं। इस पर कहा कि जो भी केस मिले उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग पूरी जिम्मेदारी से कर ली जाए। वैक्सिनेशन का प्रतिशत भी बढ़ाने पर जोर दिया। कमिश्नर ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना से संबंधित टेंडर कर लिया जाए। यह ध्यान रहे कि गाड़ियां हर जगह उपलब्ध हो जाए। एएनएम को जरूरी दवाएं, मशीनें दे दी जाए, ताकि चेकअप आदि सुचारु ढंग से कर सकें। जिला महिला चिकित्सालय में सीजर की संख्या कम होने पर कहा कि इसे बढ़ाया जाए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत मिलेगी। वरासत अभियान की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने साफ कहा कि अगर अभी भी अविवादित वरासत का मामला लंबित है तो दिक्कतों को दूर करते हुए उसे करा लिया जाए। सभी एसडीएम को प्रमाण पत्र देने से पहले इसे भली-भांति देख लिया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने धान खरीद की स्थिति और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की। विपणन अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा, यह सुनिश्चित कराया जाए कि महीने की 20 तारीख तक एफसीआई से खाद्यान्न गोदाम में आ जाए। संबंधित ठेकेदार को इसके लिए सख्त निर्देश जारी कर दें। साथ ही समयसीमा के अंतिम तिथि तक उचित दर दुकानदारों के यहां राशन पहुंच जाए। बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह, सीडीओ डॉ. विपिन जैन, एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद व सभी एसडीएम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल कानूनगो स्तर पर लंबित होने पर जिलाधिकारी सख्त
बलिया। वरासत अभियान की समीक्षा के दौरान लेखपाल-कानूनगो स्तर पर कुछ मामले अभी भी लंबित होने पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सवाल किया। कहा, दिसंबर से यह अभियान चल रहा है। लेकिन अभी भी लंबित होने से यह स्पष्ट है कि एसडीएम स्तर से मॉनिटरिंग नहीं हुई। सख्त लहजे में कहा कि प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग करें और शत प्रतिशत मामले निस्तारित कराएं।

डीसीपीएम पर कार्रवाई के लिए भेजें पत्र
बलिया। विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ की सैलरी निकालने के लिए डीसीपीएम पर वसूली के लगे आरोप की जांच से संबंधित जानकारी ली। पूछा कि जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने के बाद क्या कार्रवाई हुई। कहा कि कार्रवाई के लिए एनएचएम मुख्यालय पर जांच रिपोर्ट के साथ पत्र भेजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed