फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nomination of 29 candidates

ब्लाक प्रमुख पद पर 29 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 05 Feb 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 05 Feb 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Nomination of 29 candidates
जनपद के 17 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन शुक्र वार की सुबह आठ बजे से गहमागहमी के बीच शुरू हुआ। इस दौरान प्रमुख पद के लिए 29 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


 जिसमें सपा समर्थित नौ तथा बसपा समर्थित एक प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय  है। जबकि हनुमानगंज ब्लॉक में सपा और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर है।
विज्ञापन


 जिन-जिन ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है उनमें सोहांव, नवानगर, बेलहरी, रसड़ा, चिलकहर, गड़वार, दुबहर , पंदह, बैरिया और मनियर हैं।  इन ब्लॉकों में पार्र्टी समर्थकों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। सुरक्षा के मद्देनजर सभी ब्लाकों पर काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरहीं प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड सोहांव में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए  एकमात्र सपा घोषित प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भागमनी यादव पत्नी वंशीधर यादव ने एआरओ जेपी यादव के देखरेख में नामांकन किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अंबिका  चौधरी, बृजेंद्र बहादुर राय, भृगु नाथ यादव, जगत नारायण, जावेद, शमीर राय  बादल, कृपाशंकर, चितरंजन सिंह, चंद्रहास सिंह, रियाजुद्दीन राजू, कामता  राय, विनोद यादव के अलावा नरहीं एसओ राम रतन सिंह अपने हमराहियों के साथ  मौजूद रहे।

नवानगर प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड नवानगर में सपा प्रत्याशी श्रीमती सुधा यादव पत्नी रामबचन यादव ने एआरओ विजय पाल की  अध्यक्षता में नामांकन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी, पूर्व  विधायक सनातन पांडेय, डा. मदन राय, जिपंस अनंत मिश्रा, खुर्शीद आलम ब्लाक  प्रमुख प्रत्याशी के साथ ब्लाक पर पहुंच नामांकन करवाया।

 हल्दी प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड बेलहरी मेें सपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अर्चना तिवारी पत्नी मृत्युंजय तिवारी ने एआरओ नरेंद्र विश्वकर्मा के समक्ष नामांकन किया।

इस मौके पर ब्लाक  प्रमुख दिनेश यादव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रसड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड रसड़ा में बसपा समर्थित प्रत्याशी  श्रीमती देवकी सिंह पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. चंद्रदीप सिंह ने  क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में एआरओ नंद जी गुप्ता के समक्ष  नामांकन किया। वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर सपा  कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

चिलकहर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक प्रमुख पद के लिए चिलकहर विकास खंड पर सपा  समर्थित ललिता यादव पत्नी राम नारायण यादव ने अपने समर्थकों के साथ एआरओ  अभय सिंह के समक्ष नामांकन किया।

 गड़वार प्रतिनिधि के मुताबिक विकास  खंड गड़वार में ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती  विद्यावती देवी पत्नी रामेश्वर यादव ने पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी, शैलेश  चौधरी पप्पू, पूर्व जिपं अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में एआरओ सुभाष  कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
बांसडीहरोड प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड दुबहर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा  समर्थित ज्ञानेंद्र राय उर्फ गुड्डू राय ने अपने समर्थकों के साथ एआरओ  संजेश कुमार श्रीवास्तव के समक्ष नामांकन किया।

इस मौके पर पूर्व  मंत्री नारद राय, बीडीओ प्रभारी श्रीकांत उपाध्याय, एडीओ पंचायत शशिभूषण  दूबे आदि  रहे। पंदह  प्रतिनिधि के मुताबिक  विकास खंड पंदह में सपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक सनातन पांडेय की  पुत्रवधू श्रीमती साधना पांडेय ने एआरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया।


 बैरिया प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड बैरिया में सपा समर्थित प्रत्याशी  सोनी देवी पत्नी राकेश कुमार ने ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व  में एआरओ जयंत कुमार सिंह के समक्ष नामांकन किया। मनियर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत मनियर के ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा  समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार के समक्ष  पर्चा दाखिला किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed