फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nomination for 2812 Gram Panchayat members, work continued late in the evening

2812 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन, देर शाम चलता रहा कार्य

Sun, 06 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nomination for 2812 Gram Panchayat members, work continued late in the evening
जिले के 257 ग्राम पंचायतों के 2812 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन का कार्य रविवार को विभिन्न ब्लॉकों पर शुरू हो गया। हालांकि नामांकन कार्य केवल एक ही दिन होने के कारण ब्लॉकों पर देर शाम तक कार्य चलता रहा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर नामांकन पत्र जमा किए गए हैं और फीडिंग का कार्य चल रहा है। फीडिंग के बाद ही पूरी तरह तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

बैरिया। विकास खंड बैरिया के विभिन्न ग्राम पचांयतों के लिए रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य के 122 पद के लिए 139 नामांकन फार्म भरा गया है। यह जानकारी एडीओ पचांयत अवधेश पांडेय ने दी है।
विज्ञापन

लालगंज। विकासखंड मुरली छपरा के आठ ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े 90 ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन रविवार को ब्लॉक मुख्यालय मुरली छपरा पर संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा रामआशीष ने बताया कि नामांकन के लिए चार टेबल बनाए गए थे। जिसमें कूल 115 फार्म भरा गया। बताया कि नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन सोमवार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। नवानगर ब्लॉक के 29 गांवों में खाली पड़े 120 पदों के सापेक्ष 119 लोगों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं पंदह ब्लॉक के 27 ग्राम पंचायतों में 67 पदों पर 69 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। यह जानकारी देते हुए बीडीओ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापस लिया जा सकता है। जबकि एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में 12 जून को चुनाव कराया जाएगा। नामांकन को संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर अशोक कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी काली शंकर तिवारी के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।

नवानगर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमालपुर में ग्राम पंचायत सदस्य का एक पद पर कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। आरओ द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति महिला के लिए यह सीट आरक्षित थी, लेकिन ग्राम पंचायत में कोई भी उम्मीदवार अनुसूचित जाति से नहीं होने के कारण इस पर कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed