बेरुआरबारी। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न हो। इसमें किसी तरह की कोई भी लापरवाही सहन नहीं किया जाएगा। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर औचक निरीक्षण करने के बाद कहीं।
प्रभारी मंत्री के अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी मंत्री ने डाक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली, जहां लोगों ने बताया कि रात में डाक्टरों के नहीं रहने से क्षेत्र के गरीब असहाय मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इस पर उन्होंने मौके से ही मुख्य चिकित्साधिकारी से बात कर डाक्टरों को रात में रहने की व्यवस्था करने की बात कही । उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डो, भवन आदि का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद अस्पताल परिसर के स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया । साथ ही उपस्थिति रजिस्टर भी देखने के साथ ही चीफ फार्मासिस्ट संजय शुक्ल से दवा आदि सम्बंधित जानकारी लेने के साथ ही मरीजों के साथ अच्छा व्यहार करने की बात कही । उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने प्रभारी मंत्री से क्षेत्र के मरीजों के लिए तत्काल रात में डाक्टरों की व्यवस्था करने बात कही । कहा कि इस अस्पताल पर सब कुछ ठीक हैं, केवल डाक्टरों के नहीं रहने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं । इस मौके पर मुख्य रूप से लैब टेक्नीशियन मुन्ना यादव, ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र सिंह फार्मशिस्ट, पंडित हरेराम राजभर , मुकेश जी, जगमोहन राजभर, दयाशंकर राजभर, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक प्रजापति, अशोक , मुन्ना जी आदि लोग रहे।