{"_id":"61ebfc2d71e87f5b6a32206f","slug":"no-roadways-buses-connectivity-between-ballia-bihar-due-to-barricading-on-virkunwar-singh-setu-became-trouble","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बलिया-बिहार में रोडवेज बसों का आवागमन ठप, वीरकुंवर सिंह सेतु पर लगा बैरिकेडिंग बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बलिया-बिहार में रोडवेज बसों का आवागमन ठप, वीरकुंवर सिंह सेतु पर लगा बैरिकेडिंग बना मुसीबत
Sat, 22 Jan 2022 06:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिहार से बसों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण बिहार के बक्सर और भरौली के बीच गंगा निर्मित वीरकुंवर सिंह सेतु पर लगी लोहे की बैरिकेडिंग है। जिस कारण यूपी और बिहार परिवहन नगर निगम की बसों का आवागमन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
फोरलेन सड़क निर्माण के तहत वीर कुंवरसिंह सेतु के बगल में नया पुल निर्माणाधीन है। इसको इस साल के अंत तक चालू होने की संभावना है। इस समय इस मार्ग पर केवल प्राइवेट जीप कमांडर और एंबेसडर कार चल रही हैं। इस मार्ग पर वाराणसी के लिए रोडवेज की बसें भी नहीं चलती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले बसें कोलकाता, रांची, पटना, धनबाद से बक्सर-भरौली होते हुए बलिया आती और जाती थीं। जिसमें बिहार परिवहन निगम की बसें भी शामिल थीं। इधर सेतु जर्जर होने के कारण बिहार सरकार ने 12 मई 2014 को वीरकुंवर सिंह सेतु के दोनों तरफ बैरिकैड लगा दिया था, जिस कारण आवागमन ठप हो गया।