{"_id":"611fd3cc3733dc5edd2d70c0","slug":"no-one-can-stop-bjp-government-from-forming-in-the-state-surya-pratap-shahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता : सूर्य प्रताप शाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता : सूर्य प्रताप शाही
Fri, 20 Aug 2021 09:40 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के साथ गुंडाराज खात्मे को जनता की बीच पहुंचा दिया जाय तो प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। शाही बलिया जिले में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नगर स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित सम्मेलन में 2022 के चुनाव को जीतने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
शाही ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। बूथ केंद्रों, शक्ति केंद्रों को मजबूत व गतिशील बनाने पर बल देते हुए हर हाल में शक्ति केंद्रों का 4 सितंबर तक सत्यापन कर रिपोर्ट अपने-अपने मंडल अध्यक्षों के पास भेजने का निर्देश दिया। कहा कि हर ब्लॉक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया मोदी-योगी को रोकने के लिए सभी पार्टियां एक हो सकती हैं इसलिए 50 फीसदी से अधिक लोगों को भाजपा में जोड़ने का लक्ष्य बना कर चलें।
विज्ञापन
उधर, सिकंदरपुर के गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में पार्टी पदाधिकारियों, बूथ व मंडल अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश विकास के नए आयाम को प्राप्त कर रहा है। अपराध मुक्त और विकास युक्त प्रदेश भाजपा सरकार की देन है। यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि योगी सरकार की नीति व नियत दोनों साफ है। कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बूथ विजय अभियान शुरू किया जा रहा है। इसे हरहाल में सफल बनाना है।
विज्ञापन