{"_id":"61febd3f22d99457cc23dd20","slug":"no-nomination-took-place-on-the-second-day-98-pamphlets-sold-so-far-ballia-news-vns637155771","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन नामांकन हुआ शून्य, अब तक बिकें 98 पर्चें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन नामांकन हुआ शून्य, अब तक बिकें 98 पर्चें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। वैसे तो सियासत में सत्ता हासिल करना सर्वोपरि होता है, लेकिन जब बात चुनाव की हो तो सियासतदान शगुन-अपशगुन और शुभ दिन तथा मुहूर्त का बड़ा ख्याल करते है। शनिवार को इसकी बानगी कलेक्ट्रेट परिसर बने नामांकन कक्षों में दिखा। जब दिनभर निर्वाचन अधिकारी पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की बाट देखते रहे, लेकिन शाम तक कोई भी नहीं आया। दूसरे शब्दों में कहे कि सभी दलों के दावेदार शनिदेव के प्रकोप बचते दिखें तो शायद कोई अतिशोयक्ति नहीं होगी।
नामांकन के दूसरे दिन किसी ने पर्चा नहीं तो दूसरी ओर नामांकन पत्रों की जमकर बिक्री हुईं। शनिवार को सभी सातों विधानसभा में 42 पर्चे बिकें। यह जानकारी उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने दी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन के नामांकन के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी में मुस्तैद रहे। लेकिन नामांकन करने कोई नहीं आया। कार्य दिवस में केवल पर्चा खरीदने वाले लोगों की आवाजाही ही लगी रही। इस दौरान मीडिया कर्मी भी किसी के नामांकन करने के इंतजार में टकटकी लगाए रहे, लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी।
कांग्रेस के उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा
कांग्रेस के सिकंदरपुर से उम्मीदवार ब्रजेश सिंह गाट और बासंडीह से पुनीत पाठक ने नामांकन करने के लिए शनिवार को पर्चा खरीदा। इसके अलावा कुछ छोटे दलों और अधिकांश निर्दलीयों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की।
विज्ञापन
अब 98 नामांकन पत्रों की हुईं बिक्री
विधानसभा चुनाव 2022 के अंतर्गत नामांकन का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ है। दूसरे दिन नामांकन शून्य रहा, जबकि 42 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें से बांसडीह के लिए तीन, बैरिया के लिए तीन, सिकंदरपुर के लिए 6, फेफना के लिए तीन, सदर के लिए 15 ,बेल्थरा रोड के लिए चार,रसड़ा के लिए 8 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके पूर्व पहले दिन यानि शुक्रवार को 56 नामांकन पत्रों की बिक्री हुईं थी। इस प्रकार महज दो दिन में ही 98 नामांकन पत्रों कह बिक्री हो गई है।