फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No child can escape from polio doses

पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा छूटने न पाए

Sun, 28 Jan 2018 11:44 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 28 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
No child can escape from polio doses
गुलाब देवी बालिका इंटर काॅलेज में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाते छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे जनपद में इस पल्स पोलियो अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित कराया जाए।   

  प्रयास यही रहे कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रह जाए। विशेष अभियान के दिन अगर कोई दवा पीने से वंचित रह जाता है तो उसको घर-घर जाने वाले टीम दवा अवश्य पिला दें। किसी भी हाल में कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसपी राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ सुमिता सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 वहीं दूसरी ओर छात्र सहायता समिति के सदस्यों ने रविवार को गुलाब देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पल्स पोलियो जागरूकता कार्यक्रम में योगदान दिया। संस्थान के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल के नेतृत्व में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। कहा कि संस्था के सदस्यों के सहयोग से बच्चों को पोलियो बूथों पर भेजा जाएगा। इस मौके पर राकेश आनंद, सतीश चंद्र यादव पप्पू, दीपक जायसवाल पिंटू, सुमन देवी, राजेंद्र प्रसाद, अनिल पटवा, लक्ष्मण यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed