फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New way of protest: Incense sticks were lit, Prasad was distributed

विरोध का नया तरीका : धूपबत्ती जलाई, बांटा प्रसाद

Wed, 10 Sep 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
New way of protest: Incense sticks were lit, Prasad was distributed
वि​भिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत निगम के अवर अ​भियंता के विरोध में धूप बत्ती जलाते संजीव गिरि।
इंदरपुर। ग्रामीण समस्या का समाधान न होने पर विरोध करने के लिए धरना प्रदर्शन का सहारा लेते हैं, लेकिन नगरा में एक युवा समाजसेवी ने बिजली निगम के अवर अभियंता का विरोध करने का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने गलत बिल भेजने का आरोप लगाते हुए अवर अभियंता के कार्यालय के बाहर अगरबत्ती जला कर पूजन किया। फूल-माला चढ़ाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सारथी सेवा संस्थान के संयोजक संजीव गिरी ने अवर अभियंता पर अपने गांव खैरा निफ्टी में टूटे बिजली के तीन खंभे न बदलने व गलत बिल भेजने का आरोप लगाते हुए उनका सम्मान करने का निर्णय लिया। संजीव धूपबत्ती, फूल-माला व प्रसाद के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। पता चला कि अवर अभियंता कहीं बाहर गए हुए हैं। इसके बाद संजीव ने अवर अभियंता के कार्यालय के बाहर अगरबत्ती जला कर पूजन किया। फूल-माला चढ़ाया। इसके साथ ही वहां मौजूद विद्युत उपभोक्ताओं को प्रसाद का वितरण भी किया। उनका आरोप है कि शाम को हमारा बिल 173 रुपये आया। इसके 24 घंटे में ही 2700 रुपये का बिल आ गया। बताया कि जेई का कार्य सराहनीय है। इसलिए मैं उनका सम्मान करना चाहता था। इस बाबत अवर अभियंता तारकेश्वर यादव का कहना है कि आरोप बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित है। यदि बिल की कोई गड़बड़ी है तो उसे सुधार लिया जाएगा। टूटे हुए खंभों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed