फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   new rail track form aara to ballia

आरा से बलिया तक बनेगी नई रेललाइन

Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
new rail track form aara to ballia
बैरिया। आरा से सुरेमनपुर होते हुए बलिया को नए रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का प्रयास रंग लाया है। रेल मंत्रालय ने स्वीकार सांसद के सुझाव को स्वीकृति देते हुए परियोजना की मंजूरी के साथ ही सर्वे के लिए 65 करोड़ रुपये मंजूर किया है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि 65 किमी लंबी ब्रॉडगेज रेललाइन बिछ जाने से जनपद के विकास को गति मिलेगी। वहीं, बलिया से आरा जाने के लिए 170 किमी की दूरी तय करने के बदले 65 किमी की दूरी तय कर बलिया से आरा सुविधाजनक तरीके से पहुंचा जा सकेगा। सांसद ने बताया कि अप्रैल महीने से नई रेललाइन के सर्वे का कार्य शुरू होगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अगले बजट में उक्त रेललाइन बनाने के लिए धन स्वीकृत होगा। सांसद ने बताया कि इस रेलमार्ग पर गंगा नदी के ऊपर एक बड़ा पुल के अलावा एक दर्जन छोटे पुल रेलवे को बनाना पड़ेगा। सांसद मस्त ने बताया कि पिछले अक्तूबर माह में इस संदर्भ में रेलमंत्री व प्रधानमंत्री से आग्रह किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed