फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New bus from Karo Dham kameshwar Ballia

कामेश्वरधाम कारो से बलिया के लिए नई बस

Sun, 31 Jul 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 31 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
New bus from Karo Dham kameshwar Ballia
कारो से आजमगढ़ के लिए लोहिया बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी।
सावन के शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर कामेश्वरधाम कारो से बलिया के लिए लोहिया बस सेवा का शुभारंभ हो गया। इससे निकट के दर्जनभर गांव के लोग लाभ उठा सकेंगे। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चन करने के बाद कामेश्वर एक्सप्रेस बस पर नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन



    बस में बैठकर चितबड़ाग ांव तक आए भी। इस बस सेवा की मांग लंबे समय से ग्रामीण करते आ रहे  थे, जिसकी सफलता रविवार को पूरी हो गई। बस सेवा शुरू होने से कारो, मर्ची,  महरेव, हसाईपुर, बसुदेवा, धर्मापुर, दुजायत, चितबड़ागांव, बीवीपुर, नगवां, अख्तियारपुर, पलिगरा आदि गांव के लोग इस बस की सुविधा का लाभ अब उठा  पाएंगे। वहीं शिवभक्त भी लोहिया ग्रामीण बस सेवा से कामेश्वरधाम पहुंचसकते हैं।
विज्ञापन



    बस सुबह कामेश्वरधाम से आठ बजे खुलेगी और बलिया से शाम पांच बजे  कामेश्वरधाम के लिए प्रस्थान करेगी। अंबिका चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सुदूर ग्रामीण  इलाकों को भी रोडवेज बस से जोड़ा जाए। मंत्री शैलेश चौधरी पप्पू, राज मंगल यादव, रामेश्वर चौधरी, जनार्दन, केशरीनंदन त्रिपाठी, प्रदीप गुप्त,  ओमप्रकाश पाल, सुधीर यादव, अजय, हरिनारायण, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed