फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Navel down arrow takes only Raavna

नाभि में बाण लगते ही गिरा दशानन

Fri, 23 Oct 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 23 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Navel down arrow takes only Raavna
रसड़ा कसबा में रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम ने रावण का वध गुरुवार को किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का जयकारा लगाया।
विज्ञापन


श्रीनाथ बाबा रामलीला मैदान परिसर में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान श्रीराम रावण को निशाना बनाकर धनुष से बाण छोड़ते रहे, लेकिन रावण ठहाका लगाकर हंसता रहा। अंत में भगवान श्रीराम ने विभीषण के बताने के अनुसार उसकी नाभि पर वार किया।

रावण वध होते ही चारो तरफ जय श्रीराम के जयकारे लगने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भगवान की लीला का देख असत्य पर सत्य की विजय की महिमा बताई। रामलीला कमेटी की ओर से बनाए गए रावण के पुतले को श्रीराम ने बाण के माध्यम से आग लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। रामलीला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। इस मौके पर संजय जायसवाल, विजय जायसवाल, अंजनी कुमार तिवारी, प्रदीप  कुमार, राजेश कुमार, टुन्ना बाबा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवती में प्रतिमा नंबर एक की ओर से आयोजित रावण दहन का कार्यक्रम दशमी की रात को नौ बजे के करीब किया गया। आतिशबाजी के बीच लगभग 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed