फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narratives of Haj Arakan

हज अरकान की बताईं बारीकियां

Sun, 09 Jul 2017 10:27 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 09 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Narratives of Haj Arakan
हज यात्रियों को टीका लगाते जिला अस्पताल के चिकित्सक। - फोटो : ballia
नगर के मदरसा जामिया अरबिया मिफ्ताहुल ओलूम बड़ी मस्जिद गुदरी बाजार में रविवार को हज यात्रा पर जाने वाले 164 जाइरीन को प्रोजेक्टर से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हज ट्रेनर ने उन्हें हज अरकान की बारीकियां बताईं। वहीं शिविर में उनका टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन


हज यात्रियाें को प्रशिक्षण देते हुए ट्रेनर हाजी मुमताज ने बताया कि हज के दौरान पैदल अधिक चलना पड़ता है। लिहाजा जाइरीन अभी से पैदल चलने का अभ्यास शुरू कर दें। हज कमेटी द्वारा दिए गए कड़े और पासपोर्ट को सही तरीके से रखें तथा जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करें। कहा कि हाथ में हज कमेटी द्वारा दिया गया कड़ा जरूर पहने। ताकि हज अरकान के दौरान यदि आप अपनों से बिछड़ गए तो यह कड़ा मिलाने में मदद करेगा। इस पर सभी जरूरी जानकारी दी गई है। इस दौरान 71 महिला और 93 पुरूष हज यात्रियाें को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


उधर, प्रशिक्षण शिविर में ही जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. एके स्वर्णकार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया। टीम में अविनाश चौरसिया, रफीउल्लाह, अरशद अंसारी, मनु कुमार, मुमताज, विश्वंभर पाठक, जावेद, मीरा, गीता, ने हज प्रशिक्षण के पश्चात एक-एक हज यात्री का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर  मदरसे के प्रबंधक हाजी असगर अली, निजामुद्दीन कारी, रहमतुल्ला कारी, हन्नान, मास्टर नसरूद्दीन तथा मदरसे के छात्रों ने हज यात्रियाें की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed