फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Napi president representative held a warning meeting

नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की चेतावनी सभा

Wed, 24 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Napi president representative held a warning meeting
रेवती। नगर के वार्ड नम्बर चार में एक सड़क को लेकर नगर पंचायत और अवधेश कुमार सिंह के बीच छह माह से चल रहा विवाद अब बढ़ता दिख रहा है। बुधवार के दिन इस विवाद में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक के नेतृत्व में एक चेतावनी सभा रामलीला मैदान पर हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए हुए कनक ने कहा कि जब तक सरकारी भूमि की सही पैमाइस नहीं हो जाती है तब तक यहां कोई कार्य नहीं होगा। कहा कि कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो सरकारी भूमि पर मेरे रहते कब्जा नहीं कर पायेगा। महावीरी झण्डा अखाड़ा नं. एक के अध्यक्ष जनार्दन चौधरी, ताजियादार मजहर व मुन्ना खां सहित स्थानीय जनता द्वारा परम्परागत मार्ग के बीच टावर निर्माण न होने देने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसआई द्वय माया शंकर दूबे व सदानंद यादव को सौंपा। सभा को भाजपा विधानसभा प्रभारी नारद सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, प्रतुल ओझा, दिनेश तिवारी, अजय सिंह, अभिषेक उपाध्याय के अलावे व्यापार मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, मंजूर अंसारी ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता कौशल सिंह तथा संचालन कनक पांडेय ने किया। उधर, अवधेश सिंह का कहना है कि टावर मेरी निजी जमीन में लगा है। इसे बेवजह राजनैतिक तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed