{"_id":"62a2304c9144c003ab16ac15","slug":"napa-workers-strike-ends-on-eo-s-assurance-ballia-news-vns658084816","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के आश्वासन पर नपा कर्मियों की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के आश्वासन पर नपा कर्मियों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा के आश्वासन पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। इससे पूर्व ईओ और कर्मचारी नेताओं की हुई बातचीत के दौरान यह तय हुआ कि पहले छोटे और फिर बड़े बकायों का क्रमवार भुगतान कराया जाएगा। हड़ताल समाप्त होने के उपरांत दो दिन से बाधित शासकीय कार्य पुन: शुरु हो गया। वार्ता के दौरान ईओ ने हड़ताली कर्मचारियों को लिखित आश्वासन दिया गया कि 14 जून तक मेडिक्लेम की धनराशि, पीएफ और एनपीएस की धनराशि दो-दो माह की भुगतान करने के साथ ही अतिरिक्त धन के लिए शासन को पत्र लिखने, जलकल के कर्मियों के दो माह के बकाये मानदेय का तत्काल भुगतान कराने, बोनस का भुगतान एक सप्तह के अंदर कराने, तीन व 11 फीसद एरियर का एक सप्ताह के अंदर भुगतान कराया जाएगा।
बता दें कि करीब एक वर्ष लंबित एनपीएस, सात माह से लंबित पीएफ और छह माह से बकाया एरियर के अलावा सामूहिक बीमा की धनराशि खाते में शीघ्र प्रेषित करने की मांग को लेकर नपा कर्मी स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उप्र की जिला इकाई के बैनर तले दो दिन से हड़ताल पर थे। इसके अलावा जलकल विभाग के संविदा कर्मी भी बकाया मानदेय के भुगतान के लिए हड़ताल में शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य रुप से भारत भूषण मिश्र, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, गोपाल जी पांडेय, लक्ष्मी शंकर पांडेय, श्याम जी, ओमप्रकाश, अनिल राम, मनोज कुमार, नकुल राम, दीनानाथ, नारायण प्रसाद, मोहन प्रसाद, शंभू रावत, विशेश्वर, राजाराम व अनिल आदि शामिल रहे।