फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nandigram dressed for animal fair

पशु मेले के लिए सज कर तैयार नंदीग्राम

Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nandigram dressed for animal fair
ददरी मेले के नंदीग्राम में जिले और आसपास के जनपदों से आए मवेशी।  - फोटो : ballia
जिले के ऐतिहासिक ददरी के पशु मेले के लिए नंदीग्राम सज कर तैयार हो गया है। मेले की अनौपचारिक शुरुआत हो गई है। जबकि सोमवार को भूमि पूजन के बाद पशुओं की खरीद फरोख्त शुरू हो जाएगी। मेला डाला छठ पर्व के बाद शबाब पर पहुंचने लगेगा। उधर, प्रशासन भी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। हालांकि जनपद के बाहर से आने वाले पशु व्यापारियों को हमेशा की तरह पुलिस उत्पीड़न से दो चार होना पड़ रहा है। ददरी मेले के नंदीग्राम मेले में जनपद, गैर जनपद के अलावा गैर प्रांतों के पशु व्यापारी पशुआें की खरीददारी व बिक्री के लिए प्रत्येक वर्ष आते है।  करीब एक माह तक चलने वाले मेले की तैयारी जोरों पर हैं। हांलाकि नंदीग्राम मेला पूरी तरह सजकर तैयार है।
विज्ञापन


मेले में पशुओं के लिए घुघरू-घंटी के साथ ही पशुओं के लिए चारा, भूसा, चोकर, खली आदि की दूकानें भी तैयार हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेले के चारों तरफ बैरकेटिंग किया गया है। इसमें आने-जाने वालों के लिए कई स्थानाें पर प्रवेश द्वार भी बनाए गए है। प्रवेश द्वार पर नपा व राजस्वकर्मियाें की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी मेले में आने वाले पशु व्यापारियों से प्रवेश शुल्क लेने का काम करते है। लेकिन पशु व्यापारियाें के सामने सबसे बड़ी समस्या रास्ते में पुलिस उत्पीड़न व अवैध वसूली है। मेले में सुविधाआें के लिए तैयारी अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed