{"_id":"5ea5c51b8ebc3e90a6541320","slug":"naib-tehsildar-raided-places-where-raw-liquor-was-made-ballia-news-vns5221412126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार ने कच्ची शराब बनने वाले स्थानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार ने कच्ची शराब बनने वाले स्थानों पर मारा छापा
विज्ञापन
सिकंदपुर/नवानगर। कंट्रोल रूम के निर्देश पर शनिवार की शाम बिना पुलिस के नायब तहसीलदार सिकंदरपुर घनश्याम त्रिपाठी ने टीम के साथ थाना क्षेत्र के लीलकर गांव के सिवान में छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन को नष्ट किया गया।
बताया जाता है कि कंट्रोल रूम बलिया में गांव के ही किसी ने अवैध शराब बनाने व बेचने की शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम ने तहसील प्रशासन को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि लगभग 20 ड्रम में कच्ची शराब बनाई जा रही थी जबकि कुछ ड्रम में बनाकर रखा हुआ था। मौके पर जैसे ही टीम पहुंची कारोबार में संलिप्त लोग फरार हो गए। अवैध शराब व उपकरण को नष्ट कर दिया गया।
बता दें कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्रों सहित नदी किनारे गांव में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने का धंधा काफी समय से फल-फूल रहा है। यह कारोबार लाखों नहीं करोड़ों तक पहुंच चुका है। इसमें बड़े-बड़े लोग भी शामिल हैं। यह कारोबार यूपी से लेकर बिहार तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
---------------------------