{"_id":"57ed2aed4f1c1bdc76573d7e","slug":"nahar-ke-pani-se-ghire-300-parivar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के पानी से घिरे 300 परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के पानी से घिरे 300 परिवार
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 29 Sep 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
बारिश और नहर के पानी में घिरे न्यू बहेरी के मकान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को गड़वार माइनर से एकाएक पानी छोड़ने की वजह से नगर से सटे न्यू बहेरी, जलालपुर नईबस्ती तथा उमरंगज के लगभग 400 परिवार नहर के पानी से घिर गए हैं। दर्जनों घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई लोगों ने घर से दूसरे जगहों पर शरण ली है, जबकि बहुत सारे परिवार पानी के बीच कैद होकर रह गए हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार की शाम सिंचाई विभाग ने आनन-फानन में गड़वार माइनर बंद कर दिया, जिससे पानी का बढ़ाव तो रुक गया, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं। बीते शनिवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद न्यू बहेरी तथा उमरगंज के निचले इलाके में पानी लग गया। पहले तो लोगों ने समझा कि बारिश का पानी है, निकल जाएगा।
लेकिन इसके बाद पानी बढ़ता ही गया। अंत में पता चला कि रविवार को गड़वार माइनर से पानी छोड़ा गया है। नतीजतन यह समस्या उत्पन्न हुई है। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि न्यू बहेरी तथा उमरगंज मुहल्ले में बाढ़-सा नजारा है। ये अलग बात है कि यह हालात सिंचाई विभाग की अकर्मण्यता के कारण उत्पन्न हुई है। पानी से घिर जाने के कारण यहां के बाशिंदे खास कर घर की महिलाएं, बच्चे बुरी तरह फंस गए हैं।
विज्ञापन
इनके सामने भोजन की भी समस्या है। एक ओर करीब 300 परिवार पानी से घिरा है वहीं प्रशासन कुछ करने के बजाए पानी निकालने की कोई व्यवस्था न होने की बात कह रहा है।