फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nagar ke dava mandee ko prashaasan ne karaaya band

नगर के दवा मंडी को प्रशासन ने कराया बंद

Sun, 26 Apr 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
nagar ke dava mandee ko prashaasan ne karaaya band
बलिया। वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने रविवार को दवा मंडी में भ्रमण कर दवा दुकानों को बंद कराया। जिसका सहयोग बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने सहयोग करते हुए दवा मंडी बंद करवाया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एक पत्र जारी कर दवा एसोसिएशन तथा दवा दुकानदारों से कहा है कि पिछले एक महीने के अंदर जिन्होंने सागर दवा मंडी वाराणसी से दवा खरीदी है या कोई वाहन या चालक को भेजे हैं, तो तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर 05498220857 पर बताएं। इसके साथ ही 14 दिन के लिए स्वयं, परिवार के सभी सदस्य तथा दुकान पर काम करने वाले सभी स्टॉफ होम क्वारंटीन में रहें। वर्तमान में सागर दवा मंडी, वाराणसी को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही सागर दवा मंडी से दवा की खरीददारी ना करें। बहुत जरूरी हो तो देवरिया होते हुए गोरखपुर से दवा खरीदें।
विज्ञापन

बहुत जरूरी होगा तभी मिलेगा बनारस का पास
बलिया। डीएम ने दवा व्यापारियों व आम लोगों से अपील किया कि कोरोना जैसे महामारी में वाराणसी जाने से बचें। वाराणसी का पास अति आवश्यक या दुर्लभ परिस्थिति में ही एडीएम द्वारा जारी किया जाएगा। अगर बनारस में जिले का कोई व्यक्ति है और वापस बलिया आ रहे हैं तो उनके आने की सूचना भी कंट्रोल रूम को दें और होम क्वारंटीन में रहें।
विज्ञापन

सागर दवा मंडी से पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में होती है सप्लाई
बलिया। सागर दवाव् मंडी से दवा की सप्लाई पूर्वांचल के अधिकतर जनपदों में होती है। वर्तमान समय में भी यह प्रक्रिया जारी थी। इसी बीच वहां के एक दवा कारोबारी के संक्रमित होने के बाद दवा कारोबारियजों के साथ ही विभिन्न व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों में बेचैनी है। क्योंकि सागर दवा मंडी में संक्रमित दुकानदार की दुकान बड़ी है, जहां से दवा कारोबारी दवाओं की खरीद-फरोख्त करते रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी प्रशासन से मांगी गई है दवा कारोबारियों की सूची
बलिया। कोरोना आपदा राहत प्रभारी संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस डॉ. विपिन जैन ने बताया कि सागर दवा मंडी बहुत बड़ी मंडी है। वहां से बलिया के भी दवा कारोबारी कारोबार करते हैं। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। सागर मंडी में मिले संक्रमित दुकानदार की दुकान से जुड़े बलिया के उन सभी दवा दुकानदारों की सूची वाराणसी प्रशासन से मांगी गई है, जो इ धर के दिनों में वहां से कारोबार किए हैं, ताकि बलिया में भी ऐहतियातन सभी लोगों की जांच हो सके।

वाराणसी से नहीं होगा कारोबार
युक्त मजिस्ट्रेट आईएएस डॉ. विपिन जैन ने बताया कि फिलहाल वाराणसी से दवा कारोबार बलिया के कारोबारी नहीं कर सकेंगे। उन्हें गोरखपुर से कारोबार के लिए पास दिया जायेगा, क्योंकि गोरखपुर सेफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed