फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   n violation of the code of conduct, a reply has been summoned from the DIOS

आचार संहिता के उल्लंघन में डीआईओएस से जवाब तलब

Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
n violation of the code of conduct, a reply has been summoned from the DIOS
बेल्थरारोड। डीएवी इंटर कॉलेज में आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद 17 शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर जिला विद्यालय निरीक्षण से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रधानाचार्य को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र निर्गत कर कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया था। तत्कालीन प्रधानाचार्य बनारसी यादव ने विद्यालय में प्रबंध समिति न होने का हवाला देकर चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराई गई। इस मामले को लेकर प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर ने मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत किया था। प्रबंधक की शिकायत को गंभीरता लेते हुए चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला प्रशासन को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। डिप्टी कलेक्टर राहुल कुमार यादव ने गत दो फरवरी को इस मामले में चुनाव आयोग से की गई शिकायत का हवाला देकर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र, ने बताया कि डीएवी इंटर कालेज में अध्यापकों की नियुक्ति में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। अध्यापकों की नियुक्ति छह जनवरी को हुई थी, जबकि आचार संहिता आठ जनवरी को प्रभावी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed