{"_id":"6022d7f48ebc3e74ac1ab86a","slug":"murlichhapra-and-bairia-get-rs-9-50-crore-ballia-news-vns573801790","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरलीछपरा व बैरिया को मिले 9.50 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरलीछपरा व बैरिया को मिले 9.50 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बैरिया। त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के दो महीने बाद सरकार ने विकास कार्यों के लिए कवायद तेज कर दी है। 15वें वित्त से विकास कार्यों को कराने के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत को धनराशि जारी कर रही है। मुरलीछपरा व बैरिया के गांवों में पंचायत भवन निर्माण के लिए कुल 9.50 रुपये मिले हैं।
जनपद को ग्राम पंचायत मद में 15वें वित्त से 31 करोड़ 23 लाख 48 हजार 17 रुपये मिले हैं, इस तरह ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत को 15वें वित्त से कुल 44 करोड़ 62 लाख 11 हजार 453 रुपये मिले हैं। इसमें से बहुत जल्द ही मुरलीछपरा विकासखंड के कुल 25 ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त से दो करोड़ 10 लाख रुपये, क्षेत्र पंचायत मुरलीछपरा को डेढ़ करोड़ रुपये व जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक व दो में विकास कार्यो के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। वहीं बैरिया विकासखंड के कुल 30 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यो के लिए 2 करोड़ 17 लाख रुपये, क्षेत्र पंचायत बैरिया को डेढ़ करोड़ रुपये व बैरिया विकास खंड में पड़ने वाले जिला पंचायत के वार्ड संख्या चार, पांच व छह के लिए डेढ़ करोड़ रुपये अवमुक्त हुआ है। इस धन से प्रशासक की देखरेख में कार्य कराए जाएंगे।
15वें वित्त की यह धनराशि अनटाइड ग्रांट के मद से प्राप्त हुआ है। इस धन से पंचायत भवनों का निर्माण, शौचालयों का निर्माण व विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
- अवधेश कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत, बैरिया