फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murder of a young woman strangled

युवती की गला घोंटकर हत्या

Thu, 15 Jan 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 15 Jan 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Murder of a young woman strangled
रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया नयी बस्ती में एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव झाड़ी में फेंका मिला। शव देख घर के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे पुलिस आशनाई और पैसे के लेनदेन को आधार मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पचरूखिया नयी बस्ती निवासी स्व. जगन्नाथ की बेटी रीना (38) पति की मौत के बाद मायके में रहती थी। रीना ने कुछ पैसा सहारा इंडिया में एजेंट के माध्यम से जमा किया था। पुलिस की पूछताछ में रीना की छोटी बहन रिंकू ने बताया कि घटना की रात एजेंट बहन को बुलाकर कहीं ले गया। उसके बाद रीना का कहीं अता-पता नहीं चला। घटना की तफ्तीश करने पहुंचे सीओ सुरेश चंद्र रावत से रिंकू ने बताया कि जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसे ढूंढना शुरू किया गया। सुबह में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ी नुमा गड्ढे में रीना का शव छिपाया गया था। इसकी सूचना घर के लोगों ने रेवती पुलिस को दी। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे बैरिया सीओ और रेवती थानाध्यक्ष राजेश यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। घर के बगल के ही निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के 15 वर्षीय पुत्र सोनू का रोते-रोते बुरा हाल था। सीओ सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पैसे के लेनदेन और प्रेम प्रपंच में युवती की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है। पूछताछ के लिए एक युवक को उठाया गया है। शव को देखने से लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed