बलिया में वारदात: लापता छह वर्षीय बालिका का शव घर के पास ही मिला, अंगुली, नाक, कान पर धारदार हथियार से वार
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल गांव में शनिवार सुबह छह वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार से गायब हुई थी। बच्ची का शव घर के पास ही मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया शहर से सटे रामपुर महावल गांव स्थित मनसा बाबा स्थान के पास शनिवार सुबह छह वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। अंगुली, नाक, कान पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले।
बालिका की पहचान रामपुर महावल निवासी अनन्या पुत्री सुरेश सोनार के तौर पर हुई। वह शुक्रवार से लापता थी। शनिवार उसके शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अनन्या के पिता सुरेश सोनार रेवती कस्बे के मूल निवासी हैं।
वो रामपुर महावल में किराए के मकान में रहते हैं। अनन्या कक्षा एक की छात्रा थी। वह शुक्रवार दोपहर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। अनन्या का शव शनिवार सुबह मनसा बाबा के पास उसके किराए के मकान के पीछे अहाते में बरामद हुआ।
फारेंसिक टीम को बुलाया गया
अंगुली, नाक, कान पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। सुबह-सुबह किसी ने शव को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर घरवाले और आसपास के लोग पहुंचे। अनन्या का शव देख परिजन बेसुध हो गए। लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। घटना की जानकारी के पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी ज्यादा चर्चा है।