फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipality chairman accuses two babus of misconduct

नगर पालिका चेयरमैन ने दो बाबुओं पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

Mon, 01 Feb 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Municipality chairman accuses two babus of misconduct
बलिया। नगर पालिका बलिया के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने कार्यालय के दो बाबुओं पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चेयरमैन ने बताया कि इसकी तहरीर कोतवाली को दे दी गई है।
विज्ञापन

चेयरमैन के अनुसार जब सोमवार को दफ्तर गए तो पहले से पटल बदलने को लेकर खार खाए दो लिपिकों ने कुर्सी लाने के नाम पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। जब उनके द्वारा चेतावनी दी गई तो दो बाबुओं ने उत्तेजित होकर कार्यालय से बाहर करने का भी प्रयास किया। चेयरमैन ने बताया कि दोनों लिपिकों के आचरण से क्षुब्ध होकर मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दे दी है। इस बाबत कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि उन्हें चेयरमैन की ओर से भेजी गई तहरीर मिली है। तहरीर में चेयरमैन ने नगर पालिका के लिपिक प्रमोद सिंह व श्याम जी को नामजद करते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed